IMG 20260406 WA0002IMG 20260406 WA0002

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

6 अप्रैल 2026/महासमुंद जिले में इन दिनों चाकूबाजी की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। ताजा मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, बागबाहरा स्थित देशी शराब दुकान के पास संचालित चखना सेंटर में कुछ युवकों और चखना सेंटर संचालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मोनेस यादव (21 वर्ष, निवासी विराजपाली) और छगनू चक्रधारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—गणपत निषाद और आकाश निषाद (निवासी फुलवारी पारा, बागबाहरा)—को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। एसडीओपी अजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है । मामले मे एफ आई आर दर्ज कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)