20261117 18030220261117 180302

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद/ जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुनसुनिया में भालू के हमले से वन विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी की पहचान अविनाश तिवारी के रूप में हुई है, जो वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है। भालू के हमले में उसकी आंख और सिर में चोट आई है।जानकारी के अनुसार, ग्राम सुनसुनिया में लालचंद जैन की बाड़ी में एक भालू फलदार पेड़ों से फल खा रहा था। भालू के साथ उसके दो शावक भी मौजूद थे। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और भालू को वहां से खदेड़ने का प्रयास करने लगा।इसी दौरान भालू ने अचानक वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अविनाश तिवारी पर हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी की आंख और सिर में चोट आई। घटना के बाद वन अमले ने घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया।गांव में भालू और उसके दो शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)