IMG 20260826 WA0004IMG 20260826 WA0004

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद, 26 अगस्त 2026/ ग्राम पंचायत कैंदकेरा परिसर में ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, सरकारी वित्तीय योजनाओं तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में एसआई, महासमुंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से अनु ने ग्रामीणों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क करते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की अपील की।वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण अंशु सिन्हा एवं संतोष सिंह ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को नियमित बचत की आदत, आपातकालीन निधि, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, CIBIL/क्रेडिट स्कोर और विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के लिए भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र से लगभग 120 महिलाएं, 40 पुरुष एवं 75 बच्चे, यानी करीब 235 ग्रामीणों ने सहभागिता की।जागरूकता को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक टीम ने साइबर अपराध, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसे ग्रामीणों ने रुचि के साथ देखा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच रूप सिंह बंजारे, सचिव राज कुमार ध्रुव, ग्राम पंच शिव कुमार चंद्राकर तथा जनपद सदस्य श्रीमती सुधा योगेश्वर चंद्राकर सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में रवि कुमार, विनोद रंगारी, धीरज कुमार एवं नुक्कड़ नाटक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी पूरी तरह पुष्टि करें। कार्यक्रम का संदेश रहा— “सही वित्तीय जानकारी, सुरक्षित भविष्य की पहचान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)