20260926 19523220260926 195232

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद/ जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और गंगरेल बांध के 14 गेट खोले जाने तथा करीब 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद महानदी समेत जिले के छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर हैं।जलस्तर बढ़ने को देखते हुए महानदी के किनारे बसे गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।बीते 24 घंटे में महासमुंद जिले में 37.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं 1 जून से अब तक जिले में 1241.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है।जिले की छह तहसीलों में सबसे अधिक 57.1 मिमी बारिश बागबाहरा तहसील में हुई, जबकि सबसे कम 17.2 मिमी बारिश बसना तहसील में दर्ज की गी।

महासमुंद ब्लॉक में 7 लोग बाढ़ में फंसे

बढ़ते जलस्तर के बीच महासमुंद ब्लॉक के अलग-अलग स्थानों पर 7 लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला नगर सेना के बचाव दल को बोट, लाइफ जैकेट समेत आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर भेजा। नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर सभी 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए लोगों में सिरपुर क्षेत्र के ग्राम कराडीह में महानदी किनारे फंसे 60 वर्षीय चमरू ध्रुव, गढ़सिवनी क्षेत्र के टापू में फंसे लीलेश ध्रुव, ग्राम बम्हनी की शासकीय मदिरा दुकान में फंसे छगन लाल कुर्रे और ईत कुमार टंडन, ग्राम मुढेना के वाटर फिल्टर क्षेत्र में फंसे हीरालाल पटेल और तुलाराम रात्रे, तथा मुढेना क्षेत्र में फंसे छन्नूलाल यादव शामिल हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट एवं निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)