IMG 20260512 WA0001IMG 20260512 WA0001

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / जिला महासमुंद केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स संघ के पदाधिकारियो ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर किया जा रहा है। संघ ने अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा प्रिडेटरी प्राइसिंग बंद करने तथा केंद्र सरकार की जीएसआर 817 (ई) और जीएसआर 220 (ई) अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग उठाई है।ज्ञापन में कहा गया है कि अवैध ई-फार्मेसी और भारी छूट की नीति से छोटे दवा व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री और नकली दवाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। संघ ने इसे जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता बताया है। दवा विक्रेता संघ ने कलेक्टर से राज्य एवं केंद्र सरकार को उचित अनुशंसा भेजने तथा 20 मई के बंद को समर्थन देने की मांग की है। साथ ही आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता के लिए मोबाइल नंबर 94252-15595, 94255-06142 और 87702-24167 जारी किए गए हैं। ज्ञापन सौंपते समय जिला दवा विक्रेता संघ, सचिव अरसी अनवर एवं केमिस्ट साथी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)