IMG 20260506 WA0012IMG 20260506 WA0012

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क/ 6 मई 2026/महासमुंद नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल, नयापारा (तुमाडबरी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लॉटरी की तिथि में संशोधन किया गया है। अब लॉटरी प्रक्रिया 13 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ लोकशिक्षण संचालनालय के 5 मई 2026 के आदेश के अनुसार प्रवेश के लिए नई समय-सारणी जारी की गई है। इच्छुक अभिभावक 9 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर चयन समिति का गठन किया गया है, जो लॉटरी प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराएगी। लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों को 14 मई से 20 मई 2026 तक कार्यालयीन समय में प्रवेश प्रक्रिया एवं दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

महत्वपूर्ण सूचना:

यदि चयनित विद्यार्थी 20 मई 2026 तक प्रवेश नहीं लेते हैं, तो उनका आवंटन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा और रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी संस्था के प्राचार्य अमी रूफस द्वारा दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)