20260830 17035720260830 170357

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोक नदी के पुराने पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के वक्त कार में चार लोग और मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक नदी के पानी में बह जाने के बाद लापता बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में राज कुमार निषाद, मुकेश बारिक, रोशन चौहान और सुनील जगत सवार थे। इनमें राज कुमार निषाद की हादसे में मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर भागीरथी साहू, विशाली साहू और विजय साहू सवार बताए जा रहे हैं। बाइक चालक भागीरथी साहू के पानी में बह जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल/फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं लापता बाइक चालक भागीरथी साहू की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग दुधीयापाली, बसना के निवासी हैं, जबकि बाइक सवार बार क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल लापता युवक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)