file 00000000a6bc81faa7365d0d83eac95bfile 00000000a6bc81faa7365d0d83eac95b

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

54 प्रकरण दर्ज, अवैध धान के संग्रहण और परिवहन पर खाद्य विभाग की लगातार कार्रवाई

न्यूज मंच /महासमुंद/छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए महासमुंद जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।अवैध धान के संग्रहण और परिवहन के खिलाफ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की कार्रवाई में महासमुंद जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में महज 23 दिनों के भीतर 54 प्रकरणों में कुल 6,110.09 क्विंटल धान जब्त किया गया है।जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक जिले में धान से संबंधित 54 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में जब्त किए गए कुल 6,110.09 क्विंटल धान में से 5,798.09 क्विंटल धान संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया है, जबकि 312 क्विंटल धान पुलिस थानों अथवा अन्य अधिकृत एजेंसियों को सौंपा गया है।विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में मिलों के भौतिक सत्यापन के दौरान कमी मात्रा से संबंधित एक प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, मिलों एवं समितियों की पीवी जांच में जब्ती से संबंधित कोई प्रकरण सामने नहीं आया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीमें अवैध धान के संग्रहण, परिवहन और खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।धान खरीदी सीजन में प्रशासन की इस सख्ती से अवैध धान के कारोबार पर अंकुश लगाने और खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)