IMG 20260825 WA0015IMG 20260825 WA0015

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंगलवार शाम महासमुंद स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, करियर, रहन-सहन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने छात्रावास परिसर में चबूतरे पर बैठकर छात्राओं के साथ आत्मीय चर्चा की।उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, विषयों, परीक्षा की तैयारी और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि छात्राएं आगे चलकर क्या बनना चाहती हैं और अपने करियर को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं। मंत्री ने कहा कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।उन्होंने छात्राओं से अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। स्वास्थ्य, भोजन और मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और समय पर भोजन मिलने की स्थिति के संबंध में छात्राओं से सीधे जानकारी प्राप्त की।उन्होंने छात्रावास में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, अध्ययन कक्ष, बिजली, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए और छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि छात्राओं की शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए यहां ऐसा वातावरण बनाया जाए, जहां छात्राएं सुरक्षित महसूस करते हुए एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकें।उन्होंने छात्राओं से कहा कि छात्रावास से संबंधित किसी भी समस्या या आवश्यकता को अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष खुलकर रखें। अधिकारियों को छात्रावास की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने तथा छात्राओं से समय-समय पर संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए।मंत्री ने छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छात्रावास की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, एतराम साहू, पीयूष साहू, महेंद्र सिक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आदिम जाति विकास विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती शिल्पा साय, खंड प्रभारी नीलेश खांडे तथा छात्रावास अधीक्षक श्रीमती शमशाद जहां सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)