IMG 20260813 WA0008IMG 20260813 WA0008

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महासमुंद जिले में आगमन पर गुरुवार को पिथौरा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की अगुवाई में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों , आगामी कार्यक्रमों तथा जिले की राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की। खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने भूपेश बघेल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में भूपेश बघेल के योगदान का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही। स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)