



न्यूज मंच / महासमुंद/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 27 के बंधवा तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने हाथों में झाड़ू लेकर श्रमदान किया।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जल स्रोतों के संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताते हुए स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने की अपील की। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि जनभागीदारी से ही महासमुंद को स्वच्छ व हरा-भरा बनाया जा सकता है। तालाब हमारे भूजल स्तर और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य हैं।सफाई अभियान के पश्चात परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। कलेक्टर विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, जल संरक्षण करने और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। जिले के अन्य नगरीय निकायों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

