IMG 20260702 WA0001IMG 20260702 WA0001

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ खेल भावना को समाजसेवा से जोड़ते हुए जैन यूनिटी क्लब द्वारा आयोजित जैन चैंपियन्स ट्रॉफी–सीजन 01 का प्रेरणादायी समापन किया गया। प्रतियोगिता की विजेता टीम राइजिंग स्टार के ओनर दर्शन झाबक, उमेश लूनिया एवं दिवस चोपड़ा ने अपनी सहयोग राशि समाजहित में समर्पित की। इसके माध्यम से महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिसर स्थित मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों, दर्शकों एवं आमजन की सुविधा के लिए आधुनिक शीतल पेयजल वॉटर कूलर स्थापित किया गया। वॉटर कूलर का लोकार्पण जैन समाज के वरिष्ठजनों, महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय परिवार, खेल जगत से जुड़े गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों की मौजूदगी में पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठ रमेश सांखला, महाविद्यालय के प्रोफेसर अजय राजा, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, मनोहर महांति (एसएसके), जय चोपड़ा, गुमान लूनिया, प्रमोद झाबक, मनोज मालू, दिलीप मालू, सुशील बोथरा, नीरज कोचर, हेमंत झाबक, अनिल मालू, इंदर लूनिया और धीरू गोलछा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं खेल जगत से प्रदेश सहसचिव (बॉल बैडमिंटन) अंकित लूनिया, जिला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष इमरान अली, टिकेश्वर साहू, अभिषेक अंबिलकर, कुंदन चंद्राकर, आदित्य चंद्राकर सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी भी शामिल हुए। प्रोफेसर अजय राजा ने कहा कि मिनी स्टेडियम में वर्षों से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं, लेकिन पहली बार किसी आयोजन समिति ने खिलाड़ियों की स्थायी सुविधा के लिए वॉटर कूलर जैसी उपयोगी सौगात दी है। उन्होंने इसे खेल और समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अन्य आयोजकों के लिए भी प्रेरणादायी पहल बताया। इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष इमरान अली एवं उनकी टीम तथा टिकेश्वर साहू एवं सहयोगियों ने जैन यूनिटी क्लब का मोमेंटो देकर सम्मान किया। उन्होंने खिलाड़ियों के हित में किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। राजेश शर्मा ने सभी खेल संघों की ओर से जैन समाज एवं जैन यूनिटी क्लब का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के हित में किया गया यह कार्य लंबे समय तक हजारों खिलाड़ियों के लिए उपयोगी साबित होगा।कार्यक्रम का संचालन कुशल चोपड़ा ने किया। इस जनहितकारी पहल को सफल बनाने में धरम लूनिया, मुकेश लूनिया, राहुल बोथरा और ग्रंथ चोपड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में जैन यूनिटी क्लब ने सभी अतिथियों, विजेता एवं उपविजेता टीमों के ओनर्स, खेल संघों के प्रतिनिधियों तथा सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी खेल, सेवा और समाजहित से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)