IMG 20250821 WA0010IMG 20250821 WA0010

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

21 अगस्त 2025/ व्यापारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त सह निरीक्षक विधान रंजन कुलू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य कर आयुक्त ने यह कार्रवाई व्यापारियों की गंभीर शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।दरअसल, स्थल निरीक्षण एवं सत्यापन के दौरान महासमुंद के कई व्यापारियों ने आरोप लगाया था कि निरीक्षक विधान रंजन कुलू उनसे अवैध वसूली कर रहे थे। व्यापारियों ने इस मामले की लिखित शिकायत वाणिज्यिक कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की।जांच के बाद कार्रवाई शिकायत की गंभीरता को देखते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त, महासमुंद वृत्त ने मामले की जांच की और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतिवेदन के आधार पर राज्य कर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)