IMG 20260621 WA0042IMG 20260621 WA0042

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

 

IMG 20260621 WA0041

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत गुरु पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. के. तिवारी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व, योग की आवश्यकता तथा इसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रेखा तिवारी ने अपनी प्रेरणादायक कविता के माध्यम से योग के महत्व और उसके लाभों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रेरित हुए। इसके पश्चात विद्यालय के खेल शिक्षक कमलेश कन्नौजे के मार्गदर्शन में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। योगाभ्यास की शुरुआत सूर्य नमस्कार से की गई, जिसके बाद विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम क्रमबद्ध तरीके से कराए गए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने योगासनों के लाभों को ध्यानपूर्वक समझते हुए पूरे उत्साह के साथ उनका अभ्यास किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण योग दिवस सेल्फी जोन रहा, जिसे विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती किरण पंकज ने छात्राओं कृति, लिशी, राखी एवं ज्योतिका के सहयोग से आकर्षक एवं मनमोहक रूप में तैयार किया। इस सेल्फी जोन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में नंद कुमार साहू एवं गोविंद सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका कुमारी पम्मी यादव ने आभार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को स्वल्पाहार एवं प्राकृतिक काढ़ा प्रदान किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

IMG 20260621 WA0040

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)