



न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा में सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य आर.के. तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नर्सरी, केजी-I, केजी-II एवं कक्षा 1 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी भगवान शिव, माता पार्वती और कांवड़ियों की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ कांवड़ यात्रा निकाली।बच्चों ने कांवड़ यात्रा के माध्यम से सावन माह की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सावन के अंतिम सोमवार को विशेष और यादगार बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के कल्चरल कप्तान एवं सभी प्रभारी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ते हुए भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और आस्था का संदेश दिया तथा सावन माह की पावन भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

