IMG 20250505 WA0006IMG 20250505 WA0006

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

5 मई 2025/ महासमुंद/ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के सुशासन तिहार के तीसरे चरण मे (5 मई से 31 मई तक ) समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है और प्रथम चरण मे ( 8 अप्रैल से 11 अप्रैल ) मिले आवेदनों का निराकरण लोगो की समस्या सुनी जा रही है , वही दूसरी तरफ भाजपा के जनप्रतिनिधि ही बिजली समस्या को लेकर विद्युत सब स्टेशन का घेराव कर रहे है ।

ताजा मामला महासमुंद ब्लाक के बिरकोनी का है । जहां सड़क के एक तरफ समाधान शिविर का आयोजन किया गया है ,वही सड़क के दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व मे ग्राम कांपा , परसवानी , मुस्की , गोपालपुर , खट्टीडीह , बेलटुकरी , अमावश , कौंदकेरा के ग्रामीणों के साथ बिरकोनी के सब स्टेशन का घेराव कर दिये ।

पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर एवं कांपा के सरपंच विकास चन्द्राकर ने बताया कि पिछले दो माह से बिजली कटौती , लो वोल्टेज , तार का झुकाव से कभी भी दुर्घटना होने की आंशका बनी है आदि समस्या के कारण इस गर्मी मे बच्चें , बुढे़ सभी परेशान है । जिसकी शिकायत सुशासन तिहार मे करने के बाद भी अभी तक कोई समाधान नही हुआ । जिससे ग्रामीण परेशान है । कुछ अधिकारी भाजपा सरकार की छवि धूमिल करना चाहते है ऐसे अधिकारियों के विरोध मे और समस्या के समाधान के लिए घेराव करना पड़ा है ।

इस पूरे मामले मे विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री अनिल कश्यप ने बताया कि हवा तूफान के कारण ये समस्या आई है और जो कुछ मांग है उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा ।

समाधान शिविर मे शिरकत करने आये महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से जब मीडिया ने सवाल किये तो विधायक का कहना है कि एक दो बार तूफान के कारण समस्या आई है । वैसे प्रशासन ने लगभग सभी आवेदनो का निराकरण कर लिया है । वैसे भी गर्मी मे हल्का-फूल्का लाइन गोल होने की शिकायत आती रहती है । समस्या तो आती रहती है जिसे हमारी सरकार व जनप्रतिनिधि के द्वारा पूरा कर लिया जायेगा ।

गौरतलब है कि जब सरकार मे शामिल पार्टी के नेता ही समस्या के समाधान के लिए अपने सरकार के खिलाफ ही धरने पर बैठ जाये तो प्रशासनिक कसावट का अंदाजा आप सहज ही लगा सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)