IMG 20260615 WA0009IMG 20260615 WA0009

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /बागबाहरा/ क्षेत्र में स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों में हो रही लगातार देरी और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में बागबाहरा, कोमाखान और पिथौरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।सोमवार सुबह वन विभाग रेस्ट हाउस परिसर के पास से कांग्रेस नेताओं एवं ग्रामीणों ने विशाल रैली और पदयात्रा निकाली।रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने लंबित सड़क निर्माण कार्यों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में ग्रामीणों ने सरकार एवं संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को तत्काल शुरू करने की मांग की।द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि बेलर से मोहदी मार्ग, पड़कीपाली से हाड़ाबांध ब्रिज तक सड़क, अनवरपुर से सुखरीडबरी मार्ग तथा सुखरीडबरी से दावनबोड़ मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने से क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में हो रही देरी का सीधा असर आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और क्षेत्र के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ जाती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि बागबाहरा के साथ-साथ कोमाखान और पिथौरा तहसील क्षेत्र की स्वीकृत लेकिन लंबित सड़क परियोजनाओं को लेकर भी चरणबद्ध जनआंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)