



न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में शनिवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।समारोह में Unit Test-I एवं Unit Test-II में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत, नियमितता और उपलब्धियों को पहचान देते हुए उन्हें भविष्य में भी निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
Unit Test में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी
कक्षा 6-A से वंदना परमार, कक्षा 6-B से जिहान सेन, कक्षा 7 से आदर्श भोई, कक्षा 8 से आलिया सेवई, कक्षा 9 से पूजा लिल्हारे, कक्षा 10-A से डॉली सिन्हा, कक्षा 10-B से साक्षी महोबिया, कक्षा 11 Science से नियति सिदार, कक्षा 11 Commerce से अभिनव साहू, कक्षा 12 Science से साक्षी यादव तथा कक्षा 12 Commerce से खुशी पांडेय को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए सम्मान
सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति के लिए कक्षा 6-A से तनीषा साहू, कक्षा 6-B से अदित्य साहू, कक्षा 7 से आदर्श भोई, कक्षा 8 से आलिया सेवई, कक्षा 9 से पूजा लिल्हारे, कक्षा 10-A से डॉली सिन्हा, कक्षा 10-B से हितेश यादव, कक्षा 11 Science से वाणी यादव, कक्षा 11 Commerce से लेखिका साहू, कक्षा 12 Science से आंत्रा चंद्राकर तथा कक्षा 12 Commerce से खुशी पांडेय को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ शैक्षणिक अभिलेख, सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों एवं अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नियमित उपस्थिति, अनुशासन, अध्ययन के प्रति लगन तथा सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने की यह पहल उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्टता की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। समारोह ने विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

