IMG 20260519 WA0001IMG 20260519 WA0001

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /बागबाहरा/ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी और क्षेत्र में गहराते ईंधन संकट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय पेट्रोल पंप और मुख्य चौक पर एकत्रित हुए तथा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव समाप्त होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ डालते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमत बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त ईंधन संकट पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी पर्याप्त पेट्रोल-डीजल नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी, व्यापार और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले से महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही जनता की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। विधायक यादव ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर सरकार जनता से टैक्स वसूलने में लगी हुई है, जबकि किसानों को समय पर खाद और उर्वरक तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कार्यक्रम का संचालन गणेश शर्मा ने किया, जबकि लखबीर सिंह छाबड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शन में देवेश साहू, प्रकाश पाणिग्रही, करण सिंह, रज्जाक खान, मेहतर भगत, ताम्रध्वज बघेल, लोकेश दीवान, शैलेश साहू, आकाश चंद्राकर, हितेश चंद्राकर, मुबारक अली, पोखराज साहू, पंकज हरपाल, रमेश ठाकुर, राजू चंद्राकर, फिरोज मेमन, अशोक अग्रवाल, लोकेश उइके, वासिम रजा, पंचराम यादव, कैलाश, कन्हैया, सुरेश जगत, रामेश्वरी तांडी, मालती, संतोष सोनवानी, गणपत जगत, विशाखा, कामिनी और प्रमिला सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)