



न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/17 सितंबर 2026/महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विद्यालय के समस्त वाहन चालकों एवं परिचालकों ने अपने-अपने वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान विद्यालय के ध्यान एवं सिद्धि शिक्षक सुभाष पाण्डेय द्वारा संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान विद्यालय की प्रगति, विद्यार्थियों की सफलता तथा सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।पूजा-अर्चना के बाद विद्यालय के सभी वाहनों पर नारियल एवं प्रसाद अर्पित कर मंगलकामना की गई। इसके पश्चात शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वाहन चालकों, परिचालकों एवं कर्मचारियों ने आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर राजेश यादव, टीकाराम साहू, भागीरथी साहू, राकेश निषाद, महेश निषाद, फागेश दीवान, हितेश यदु, रमन निषाद, श्यामलाल, डेविड साहू, रमेश चक्रधारी, लोकेश, इशू एवं प्रकाश सहित विद्यालय के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने भगवान विश्वकर्मा से विद्यालय की निरंतर प्रगति, विद्यार्थियों की सफलता तथा समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

