20260607 11403120260607 114031

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ 7 जून 2026/ पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर महासमुंद में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस रैली को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मिनी स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोण्डा बाजार, शास्त्री चौक, गांधी चौक और नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, आम नागरिक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा। बच्चों और युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह स्वयं भी रैली में शामिल हुए और शुरुआत से लेकर समापन तक साइकिल चलाकर लोगों को फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।वहीं पुलिस विभाग की ओर से भी पुलिस कंट्रोल रूम से अलग साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली बरोण्डा चौक और संजय कानन गार्डन होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर समाप्त हुई।आयोजन के माध्यम से लोगों को साइकिल के उपयोग, स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली के माध्यम से जिला प्रशासन ने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)