


न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत नए विद्युत पोल एवं बिजली तार लगाने के कारण 20 मई से 22 मई 2026 तक लगातार तीन दिनों तक कई क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के मुताबिक 33 केवी राजिम, 33 केवी फिंगेश्वर, 33 केवी शिवालिक पावर, 33 केवी बागबाहरा फीडर सहित 11 केवी टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3 एवं 11 केवी बमनी फीडर अंतर्गत बीटीआई रोड के दोनों ओर सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत नए बिजली पोल और तार लगाने का कार्य होगा। इस दौरान बीटीआई रोड, मोहारी भाटा, शिवानंद कॉलोनी, सिविल लाइन, वन विद्यालय एवं कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कौशिक कॉलोनी, भाजपा कार्यालय के पीछे का क्षेत्र, मलेरिया ऑफिस के आसपास, गुड़रूपारा, शास्त्री चौक, बरौडा चौक, गांधी चौक, सतबहिनिया चौक, राम मंदिर के पीछे स्थित कुर्मीपारा एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। साथ ही समय पर बिजली बिल भुगतान करने एवं लाइन विच्छेदन से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

