


न्यूज मंच डेस्क /बागबाहरा/पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण एवं कोमाखान के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।इस दौरान वक्ताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल भारतीय राजनीति के दूरदर्शी नेताओं में से एक थे, जिन्होंने देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन जनसेवा, संगठन निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा, जो आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शुक्ल का राजनीतिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश की बेहतर सेवा की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा ने किया।सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, देवेश साहू, ताम्रध्वज बघेल, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, राहुल कुलदीप, पुरुषोत्तम साहू, शिवा जगत, पंकज हरपाल, दुर्गा सागर, राजेश सोनी, चंदूलाल साहू, देवेश मोंगरे, दिनेश बंजारे, अंजोर सिंह ठाकुर, खिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, पोखराज साहू, मंताराम, रमेश सिंह ठाकुर, आकाश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

