



न्यूज मंच/रायपुर. प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन में कठिनाई की स्थिति बन सकती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी तरह का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही रखें, मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में अवकाश संबंधी आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

