IMG 20260723 WA0000IMG 20260723 WA0000

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से महासमुंद स्थित श्री राम पाठशाला में सोहम हॉस्पिटल एवं आस्था वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरकारी स्कूल के जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां, वाटर बोतल, कंपास बॉक्स और पेन वितरित किए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोहम हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. सोमी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने और किसी भी कठिनाई को अपनी पढ़ाई में बाधा नहीं बनने देने का आह्वान किया। विशेष अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या रंगारी ने अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं मधु तिवारी ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा हथियार बताया। वहीं, आस्था वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष विपिन मोहंती ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने और चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। लक्ष्मण मानिकपुरी ने भी शिक्षा को सपनों को साकार करने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव अर्चना शर्मा एवं लक्ष्मी मानिकपुरी ने किया। अंत में भावना गांधी ने सभी अतिथियों, विद्यालय के प्राचार्य, लिनु चंद्राकर, विनोद रंगारी, शिक्षकगण, स्कूल स्टाफ तथा उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और प्रेरणादायी बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)