IMG 20260828 WA0000IMG 20260828 WA0000

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क / महासमुंद/ जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अवैध रूप से नगदी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उड़ीसा मार्ग (पदमपुर रोड) पर चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार से 11 लाख 98 हजार 300 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात उड़ीसा मार्ग पर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अर्टिगा कार क्रमांक OD 03 Q 8419 को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार उड़ीसा निवासी युवक के पास एक थैला मिला, जिसमें बड़ी मात्रा में नगदी रकम रखी थी।गवाहों की मौजूदगी में रकम की गिनती करने पर कुल ₹11,98,300 नगद मिले। पुलिस द्वारा रकम के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे पर नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत संदिग्ध नगदी रकम जब्त की है। साथ ही नगदी के परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8 लाख है, तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹20 लाख 8 हजार 300 रुपये है। नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए वाहन में सवार व्यक्ति को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस भी जारी किया गया है। जब्त संपत्ति में 11.98 लाख रुपये नगद, 8 लाख रुपये कीमत की अर्टिगा कार और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)