IMG 20261003 WA0015IMG 20261003 WA0015

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच /महासमुंद/ 3 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में ईको क्लब समिति द्वारा किया गया।अभियान का नेतृत्व वाइस कल्चरल कैप्टन चैताली एवं वाइस सीसीए कैप्टन नियति ने किया। इसमें कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” और “साफ-सफाई हमारी जिम्मेदारी” जैसे नारों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और कचरे की सफाई की। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के साथ-साथ अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना था।विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अभियान में भाग लिया। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)