



न्यूज मंच/महासमुंद/ किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों में लापरवाही और विभिन्न विभागीय कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर महासमुंद जिले के पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) ने यह कार्रवाई की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हड़ताल में शामिल इन पटवारियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान पंजीयन, पीवी सत्यापन तथा डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाई गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पांच पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, बागबाहरा तहसील अंतर्गत भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे और नीरज कुमार वर्मा को निलंबित किया गया है। वहीं बसना अनुविभाग के तिलक राम चौधरी तथा सरायपाली अनुविभाग की दमयंती नायक पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।निलंबन अवधि के दौरान संबंधित पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व कार्यों में लापरवाही के प्रति सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

