IMG 20260616 WA0005IMG 20260616 WA0005

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

न्यूज मंच डेस्क /महासमुंद/ नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा (महासमुंद) में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों का तिलक-चंदन लगाकर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर.के. तिवारी ने विद्यार्थियों को कक्षाओं में प्रवेश कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री तिवारी ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में सभी छात्र-छात्राएं अनुशासन, समर्पण और लगन के साथ अध्ययन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने, स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने तथा खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया। शिक्षकों द्वारा आयोजित आकर्षक एवं प्रेरणादायी प्रार्थना सभा और स्वागत कार्यक्रम से विद्यार्थी काफी उत्साहित एवं आनंदित नजर आए। विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी एवं पूर्व विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल, सुखद एवं उज्ज्वल शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)