



न्यूज मंच/महासमुंद/ महासमुंद जिला जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सय्यद अशफाक (44 वर्ष) निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। वह NDPS एक्ट के तहत वर्ष 2023 से महासमुंद जिला जेल में बंद था।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे सय्यद अशफाक की अचानक तबीयत बिगड़ गई स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक तौर पर बंदी की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।जेल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

