No. 79 I 1157 (2)No. 79 I 1157 (2)

IMG 20250718 WA0002

1000120475

1000120474

IMG 20250717 WA0000

पटपरपाली, नर्रा और कोमाखान धान खरीदी केंद्रों का लिया जायजा, बारिश से फसल प्रभावित होने पर सर्वे कराने के दिए निर्देश

न्यूज मंच / महासमुंद/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बागबाहरा विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों और बैरियरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटपरपाली, नर्रा और कोमाखान धान खरीदी केंद्रों के साथ टेमरी एवं नर्रा बैरियर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने और अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, खरीदी प्रक्रिया, उपार्जित धान के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी तरीके से खरीदी सुनिश्चित की जाए।इस दौरान कलेक्टर ने केंद्रों में धान लेकर पहुंचे किसानों से भी चर्चा की। किसानों ने उन्हें बताया कि असामयिक बारिश के कारण धान की फसल प्रभावित हुई है।इस पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को प्रभावित फसलों का सर्वेक्षण कर नियमानुसार प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में बारिश और नमी से धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल उपलब्ध कराने तथा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो और उपार्जित धान को सुरक्षित तरीके से रखा जाए। धान के ढेर एवं बोरों को आवश्यकतानुसार तिरपाल से ढककर रखने के निर्देश भी दिए।

अवैध धान परिवहन पर रहेगी कड़ी नजर

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने टेमरी एवं नर्रा बैरियर का निरीक्षण कर अवैध धान परिवहन और अनधिकृत भंडारण पर नियंत्रण के लिए की जा रही निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बैरियरों पर लगातार निगरानी रखने और दूसरे राज्यों एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले धान के परिवहन पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि संदिग्ध वाहनों की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और धान खरीदी केंद्रों एवं बैरियरों का नियमित निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)