IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

11 सितंबर 2024/ महासमुंद / छत्तीसगढ़ कर्मचारी – अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले महासमुंद जिले के कर्मचारी – अधिकारीयों ने चार सूत्रीय मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मशाल रैली निकाली। कर्मचारी-अधिकारियों ने रैली में राज्य शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी और अधिकारियों ने अपनी मांग में बताया कि, भाजपा के घोषणा पत्र में प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र के समान 1 जनवरी 2024 से चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जाए साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर मंहगाई भत्तों के एरियर्स राशि समायोजन जीपीएफ के खाते में किया जाए। भाजपा के घोषणा पत्र में शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाये व केन्द्र के समान गृह भाडा भत्ता, मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए। फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन ने चेतावनी देते हुवे कहा कि, चरणबद्ध तरीके से सरकार के समक्ष अपनी मांग कर चुके हैं। चौथे चरण में 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार मांगों का समाधान नहीं करती है तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)