20250531 17371220250531 173712

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250717 WA0000

31 मई 2025/ महासमुंद/ विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 अंतर्गत किसानों को नवीनतम तकनीक के प्रति जागरूक करने तथा किसानों से सीधा संवाद करने आज महासमुंद के सिरपुर और छपोराडीह में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम औचक रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, अरहर मिनी कीट, किसान क्रेडिट कार्ड, धान बीज का वितरण किया गया साथ ही कृषि रथ के माध्यम से किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कृषक चौपाल में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक गांव – गांव पहुंचे रहे है। किसान खेती के नवीनतम तकनीक व शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ ले सकते है। उन्होने ने कहा कि किसानों को जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। रासायनिक खाद का अधिक उपयोग करने से भूमि की उर्वरता खत्म होते जा रही है। कृषि मंत्री ने स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से किसानों को अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फसल चक्र परिवर्तन करते हुए धान के बदले,रागी, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते है। शासन की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं किसानों के लिए हितकारी है। वही सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों के लिए शासन की महत्वपूर्ण पहल है। आज कृषि विभाग एवं कृषि विभाग से जुड़े अन्य विभाग शासन की योजनाओं की जानकारी देने पहुंचे है। किसानों द्वारा फसल चक्र परिवर्तन करते रागी की फसल लगाई जा रही है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में फसल चक्र परिवर्तन करते हुए यहां के अन्य किसान भी मक्के का रकबा बढ़ा सकते है। मक्का लगाने पर इसकी अच्छे मूल्य में ब्रिकी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)