IMG 20251105 WA0000IMG 20251105 WA0000

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20250717 WA0000

5 नवबंर 2025/ महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव-2025 का समापन समारोह जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में उत्साह और सांस्कृतिक धरोहर की गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम मेंसमापन समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ,स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी,प्रकाश शर्मा,आनंद साहू, गौकरण साहू,पीयूष साहू,महेंद्र सिका, देवेंद्र चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, राजू यादव, मुन्ना साहू, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि , कलेक्टर विनय लंगेह , जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार,अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम अक्षा गुप्ता, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रहास चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस रजत जयंती राज्योत्सव-2025 के समापन कार्यक्रम में आप सभी के मध्य उपस्थित होकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने 25 वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया विष्णु देव साय के सुशासन में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जनहित योजनाओं के कारण सभी वर्गों में उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रदेश सरकार हमने बनाया है हम ही संवारेंगे की परिकल्पना को साकार करने में लगी है। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, लोकपरंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आज प्रदर्शनी में नागरिकों द्वारा योजनाओं के प्रति दिखाई गई जागरूकता से जनता और सरकार के बीच विश्वास बढ़ा है। विकास की गति अब जनसहयोग से और अधिक तीव्र होगी। उन्होंने जिला प्रशासन, सभी अधिकारी-कर्मचारियों, आयोजन दल, सुरक्षा बलों और कलाकारों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी। राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने आगे कहा कि राज्य बनने के बाद परिवहन, आवागमन में जनता को अत्यधिक सुविधा मिली है।किसानों को ब्याज का दर कम हुआ। आज आधुनिक खेती से किसानों का आय दुगुना करने के लिए योजना चलाई जा रही है। उन्होंने अपील किया कि यहां स्टाल के माध्यम से विभागीय योजनाओं को दर्शाया गया है।सरकार की योजनाओं को जानते हुए लाभ लेना है।

स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का गौरवशाली इतिहास रहा है। सब प्रदेश में एक मात्र प्रदेश छत्तीसगढ़ है जिसे महतारी का दर्जा मिला है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने हमे ये सौगात दिया।

कलेक्टर ने अपने प्रतिवेदन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्षों की यात्रा विकास, उपलब्धियों और जनसहभागिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है, जिसके लिए प्रशासन पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। उन्हांने विभागीय स्टॉलों में नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि लोगों में योजनाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है और भविष्य में इन क्षेत्रों को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। कलेक्टर ने कलाकारों, विभागीय अधिकारियों, सुरक्षा प्रबंधन एवं आयोजन समिति सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर सभी स्टालों, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों, कलाकारों, विद्यार्थियों, को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिला प्रशासन व आयोजन दल के कार्य की सराहना की।

*शासन की योजनाएं अधिक पारदर्शी व सरल रूप में लोगों तक पहुंची*

जिले के 23 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का समापन दिवस पर भी बड़ी संख्या में जिले के युवा, किसान, महिलाएं एवं छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया। स्टॉलों में विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की उपलब्धियाँ, हितग्राही उन्मुख कार्यक्रम, नवीन तकनीक व नवाचार तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने की जानकारी भी विस्तृत रूप से प्रदर्शित किया गया। नागरिकों द्वारा उत्साह के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों को प्रदर्शनी में निहारते हुए दृश्य उनकी जागरूकता और विकास की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शा रहे थे। छा़त्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीकी से जुड़े स्टॉलों में रूचि दिखाई और अधिकारियों से प्रश्न पूछकर जानकारी भी हासिल की। इस अवसर पर तीनों दिवस स्टॉल में मौजूद अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों के प्रश्नों का समाधान करते हुए योजनाओं का लाभी लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इससे शासन की योजनाएं अधिक पारदर्शी व सरल रूप में लोगों तक पहुंचती दिखीं। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य की उपलब्धियों और अपने अधिकारों की बेहतर जानकारी मिली है।

*लोककला के रंगो से सराबोर हुआ मंच*

समापन अवसर पर फुलझरिया कर्मा पार्टी बिलखंड एवं लोकनृत्य समूह की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करमा की थिरकती ताल, पंथी की ऊर्जामीय गति और सुवा नृत्य की भावपूर्ण लय ने दर्शकों को परंपरा के रंगो में डूबो दिया। कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति को रंगीन झांकियों व गीतों के माध्यम से जीवंत कर दिया। इसके पश्चात कथक नृत्य ने शास्त्रीयता की सौम्यता और लयब़द्धता का अद्भुत संगम दर्शात हुए खूब वाहवाही लूटी। दर्शकां ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। शाम 7ः30 बजे से 9ः00 बजे तक श्रद्धा के फूल लोक कला मंच की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोकगीतों से भरे इस सजीव प्रदर्शन में सामाजिक संदेशों और मनोरंजन का संतुलन दिखाई दिया। कलाकारों के अभिनय, भाव-भंगिमा और संवाद अदायगी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। समापन का मुख्य आकर्षण रहा बॉलीवुड बैंड टीम का लाइव परफ़ॉर्मेंस ऊर्जावान संगीत, रोशनी और धुनों की तरंगों के साथ दर्शक झूमते नज़र आए। लोकधुनों और बॉलीवुड की तालों के मेल ने राज्योत्सव की अंतिम रात को अविस्मरणीय बना दिया। पूरे स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)