IMG 20260301 WA0003IMG 20260301 WA0003

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

1 मार्च 2026/ महासमुंद जिले से नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता सामने आई है। “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत बीबीएम (बरगढ़–बलांगीर–महामुंद) डिवीजन के 15 सशस्त्र माओवादियों ने हथियार त्यागकर समाज की मुख्यधारा में वापसी की है। इनमें 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी ने अपने अत्याधुनिक हथियारों के साथ एडीजी नक्सल, आईजी रायपुर, आईजी संबलपुर, एसपी महासमुंद, एसपी बरगढ़, एसपी बलांगीर, कलेक्टर महासमुंद एवं जिला पुलिस महासमुंद के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

IMG 20260301 WA0002

73 लाख का कुल इनाम
आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें— 1 स्टेट कमेटी सदस्य (SCM) – ₹25 लाख, 2 डिविजनल कमेटी सदस्य (DCM) – ₹8-8 लाख , 5 एरिया कमेटी सदस्य (ACM) – ₹5-5 लाख, 7 पार्टी सदस्य (PM) – ₹1-1 लाख

14 अत्याधुनिक हथियार किए जमा

आत्मसमर्पण के दौरान कुल 14 हथियार जमा किए गए:
3 AK-47
2 SLR
2 INSAS
4 थ्री-नॉट-थ्री रायफल
3 बारह बोर बंदूक

IMG 20260301 WA0001

सबसे वरिष्ठ नक्सली कौन?

सबसे वरिष्ठ आत्मसमर्पित माओवादी विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ जंगू उर्फ बाबन्ना उर्फ राजन्ना (57 वर्ष) है, जो स्टेट कमेटी सदस्य और बीबीएम डिवीजन प्रभारी था। वह 1985 से संगठन में सक्रिय था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसने AK-47 के साथ आत्मसमर्पण किया।

IMG 20260301 WA0000

क्यों लिया आत्मसमर्पण का फैसला?

पुलिस द्वारा लगातार संवाद, पोस्टर, बैनर, आकाशवाणी और पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार के माध्यम से अपील की जा रही थी। पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुके साथियों को पुनर्वास योजना का लाभ लेते देख और जंगल जीवन की कठिनाइयों के कारण इन माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया।

एडीजी नक्सल ने कहा कि इस आत्मसमर्पण के बाद रायपुर संभाग नक्सलमुक्त हो गया है।

बड़ा रणनीतिक प्रभाव ओडिशा स्टेट कमेटी का पश्चिमी सब जोन पूरी तरह समाप्त हो गया है । रायपुर पुलिस रेंज और ओडिशा का संबलपुर रेंज नक्सलमुक्त घोषित हो गया है ।मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है ।

*बरगढ़-बलांगिर-महासमुंद डिविजन*

1 *विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ जंगू उर्फ बाबन्ना उर्फ राजन्ना उर्फ मुप्पीड़ी साम्बाईह उम्र 57 वर्ष-* जिला-वारंगल (तेलंगाना) ग्राम- तारलापल्ली, वर्ष 1985 से सक्रिय स्टेट कमेटी मेंम्बर(SCM) है। थाना- हनुमाकोण्डा, जिला-वारंगल (तेलंगाना) एके-47, 25 लाख ईनामी

2 *मंगेश उर्फ रमेश पद्दा, उम्र 35 वर्ष-*
ग्राम- हिदूर,
थाना-पंखाजूर,
जिला-कांकेर
वर्ष 2005 से सक्रिय डिविजनल कमेटी मेम्बर (DCM) है।
एके-47
08 लाख ईनामी

3 *बाबु उर्फ सैतु उर्फ बबलू, उम्र 35 वर्ष-*
थाना- कोहकामेटा, जिला-नारायणपुर
वर्ष 2005 से सक्रिय डिविजनल कमेटी मेम्बर (DCM)
एसएलआर
08 लाख ईनामी

4 *मनोज उर्फ रिंकू उर्फ पीडू पिता आयतु मडकमी उम्र 30वर्ष*
ग्राम- पोंजेर, थाना-गंगालूर, जिला-बीजापुर
वर्ष 2009 से सक्रिय
डिविजनल कमेटी मेम्बर (ACM) एसएलआर
5 लाख ईनामी

5 *प्रमीला उर्फ परनीता उर्फ सोमली उम्र 30 वर्ष-*
ग्राम- कोरमा, थाना-गंगालूर, जिला-बीजापुर रहने वाली है।
वर्ष 2009 से सक्रिय
एरिया कमेटी मेम्बर (ACM) 303 रायफल
5 लाख ईनामी

6 *करूणा उर्फ अस्मिता उर्फ लक्मी, उम्र 30 वर्ष-*
ग्राम- पंगोड,
थाना- मद्देड़,
जिला-बीजापुर
वर्ष 2009 से सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर (ACM) है।
हथियार नहीं है।
5 लाख इनामी

7 *रोजा उर्फ देवे उर्फ होलिका पति बाबु उम्र 30 वर्ष-*
ग्राम- पुवर्ती,
थाना-पामेड,
जिला-सुकमा
वर्ष 2009 से सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर (ACM)
303 रायफल
5 लाख ईनामी

8 *रोशनी उर्फ सोनी उर्फ नीला , उम्र 28 वर्ष-*
ग्राम एवं थाना चिंतागुफा जिला-सुकमा
वर्ष 2010 से सक्रिय
एरिया कमेटी मेम्बर (ACM) एके-47
5 लाख इनामी

9 *राधिका उर्फ अस्मिता, उर्फ भुज्जी उम्र 19 वर्ष -*
जिला- बीजापुर
वर्ष 2022 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) 12 बोर
1 लाख ईनामी

10 *मीना उर्फ शांति उर्फ रामे उम्र 22 वर्ष-*
ग्राम- पीडिया
थाना-गंगालूर,
जिला-बीजापुर
वर्ष 2020 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) 12 बोर
1 लाख ईनामी

11 *दीपना उर्फ नानी उर्फ अमिता उम्र 20 वर्ष-*
ग्राम- सावनार,
थाना-गंगालूर,
जिला-बीजापुर
वर्ष 2020 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) इंसास
1 लाख ईनामी

12 *रीना उर्फ कविता पति सोनू उम्र 21वर्ष-*
ग्राम- पुसनार , जिला-बीजापुर
वर्ष 2021 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM)
303 रायफल
1 लाख ईनामी

13 *सोनू उर्फ जुगनू उर्फ बुधराम उम्र 23 वर्ष -*
ग्राम- पिडिया,
थाना-गंगालूर,
जिला-बीजापुर
वर्ष 2021 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) इंसास
1 लाख ईनामी

14 *पाण्डू उर्फ दिनेश उम्र 24 वर्ष-*
ग्राम- बड़ा बट्टूम,
थाना- पामेड़,
जिला- बीजापुर
वर्ष 2022 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM)
303 रायफल
1 लाख ईनामी

15 *रनीला उर्फ पोजे उर्फ सबिता पति पाण्डू उम्र 22वर्ष-*
ग्राम- कुर्वीस
थाना-गंगालूर,
जिला- बीजापुर
वर्ष 2020 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM)
12 बोर ,1 लाख ईनामी

महासमुंद में 15 सशस्त्र माओवादियों का आत्मसमर्पण केवल एक जिला स्तरीय घटना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए बड़ी सुरक्षा और रणनीतिक सफलता है। यह आत्मसमर्पण “हथियार से विकास की ओर” की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)