




01 मार्च 2026/ महासमुंद/ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर मचेवा, महासमुंद में विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान की उपयोगिता और मानव जीवन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में रचनात्मक नवाचार (क्रिएटिव इनोवेशन) के लिए प्रेरित किया।
हुईं रोचक प्रतियोगिताएं
विद्यालय में पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता एवं “साइंस विद फन” जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का संचालन श्रीमती खुशबू कुलदीप, गोविंद सिंह ठाकुर एवं अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
पोस्टर प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – हितेश यादव
द्वितीय – साक्षी महोबिया
तृतीय – गार्गी सिंहा
भाषण प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – आंचल सोनी
द्वितीय – राखी यादव
तृतीय – नमिता चंद्राकर
“साइंस विद फन” प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – लवनिक
द्वितीय – आदित्य साहू
तृतीय – यामिनी
निर्णायक मंडल एवं संचालन
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में विद्यालय के प्राचार्य आर.के. तिवारी, श्रीमती अर्चना गोतमारे, श्रीमती खुशबू कुलदीप एवं श्रीमती उषा साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आंचल सोनी, साक्षी यादव एवं लिषि देवांगन द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।
विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

