IMG 20260302 WA0010IMG 20260302 WA0010

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

2 मार्च 2026/ महासमुंद स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, महासमुंद में वार्षिकोत्सव, प्रथम बैच बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. के विद्यार्थियों का विदाई समारोह तथा वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जनभागीदारी विकास समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने की।

माँ सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत, कविता एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने महाविद्यालयीन जीवन की यादों को जीवंत कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विधायक का बड़ा ऐलान

अपने उद्बोधन में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने ग्राम परसट्ठी में महाविद्यालय के नए भवन निर्माण हेतु शीघ्र भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। साथ ही शासन के नवीन बजट में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि देने की नीति की जानकारी भी साझा की।

प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर – अक्षांश त्रिवेदी एवं अन्यया यादव

मिस्टर एंड मिस फेयरवेल – आदिल हसन नकवी एवं मानसी छत्री

मिस्टर एंड मिस इवनिंग – यश राज नायक एवं तोशिका सिन्हा

मिस्टर एंड मिस बेस्ट परफॉर्मर – एलिसन सागर एवं छायंगी चंद्राकर

समिति और स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति
जनभागीदारी विकास समिति के सदस्यों सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन छात्रसंघ प्रभारी अधिकारी रवि कुमार देवांगन (अर्थशास्त्र) ने किया तथा संचालन नितेश कुमार तिवारी (अतिथि व्याख्याता, गणित) द्वारा किया गया। उत्साह, उमंग और भावनात्मक माहौल के बीच कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन स्मरणीय और प्रेरणादायक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)