20250905 15352820250905 153528

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

IMG 20250717 WA0000

5 सितंबर 2025/ महासमुंद/ छत्तीसगढ़ एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के19वें दिन खरोरा तालाब में जल सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान अलग-अलग तरीकों से अपना विरोध दर्ज कराते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करा रहे है‌।एन एच एम स्वास्थ्य कर्मी 18 अगस्त से जिला मुख्यालय में नियमितीकरण , ग्रेड पे समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। एन एच एम कर्मचारी अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने 125 पदाधिकारियों को बर्खास्तगी का पत्र जारी कर दिया जिससे कर्मचारियों के बीच आक्रोश पैदा है। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के 16 हजार व जिले के 550 एन एच एम कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दिया है। एन एच एम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम गोपाल खुंटे ने बताया कि हम सरकार के सामने झुकने वाले नहीं हैं, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आज विरोध स्वरूप खरोरा तालाब में जल सत्याग्रह किये है। इसके बाद भी सरकार नही मानी तो भविष्य मे आत्मदाह , जेल भरो आंदोलन भी कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)