IMG 20251215 WA0005IMG 20251215 WA0005

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20250717 WA0000

15 दिसंबर 2025/महासमुंद / 32 वीं एनटीपीसी सीनियर इंडियन राउंड, 21 वीं एनटीपीसी सीनियर कंपाउंड राउंड एवं 45 वीं एनटीपीसी सीनियर रिकर्व राउंड नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप हैदराबाद तेलंगाना में दिनांक 10 से 19 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले के खिलाड़ी कमलेश साहू पिता चंद्रशेखर साहू इंडियन राउंड, नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा कंपाउंड राउंड एवं चांदनी साहू पिता बलदेव साहू इंडियन राउंड शामिल हैं। महिला वर्ग के इंडियन राउंड में महासमुंद जिले की चांदनी साहू ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में शामिल होकर रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। शुक्रवार को टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया जिसमें चांदनी साहू, माया बघेल, सुलोचना राज एवं पायल मरावी शामिल रहे। नेशनल गेम्स उत्तराखंड में रजत पदक एवं कांस्य पदक जीतने के बाद एकबार फिर से चांदनी साहू ने लगातार छत्तीसगढ़ राज्य को तीरंदाजी में पदक दिलाकर राज्य को गौरवान्वित किया है। राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। बॉल आश्रम बिहाझर बागबहरा से प्रारंभिक अभ्यास करते हुए चांदनी साहू ने खेल अकादमी में प्रवेश प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, नेशनल गेम्स, सीनियर नेशनल में पदक जीतने में सफलता हासिल कर रहीं हैं। चांदनी की इस उपलब्धि में खेल अकादमी बिलासपुर, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा, बॉल आश्रम बिहाझर एवं जिला प्रशासन का सहयोग रहा हैं। छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्दु चंद्राकर, पीरीत साहू, सोमनाथ साहू, डॉ विकास अग्रवाल, अरविंद छाबड़ा व प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से चांदनी को तीरंदाजी खेल की जानकारी एवं कौशल, प्रतियोगिता में शामिल होने मार्गदर्शन मिला। महासमुंद जिले की चांदनी साहू के स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक बिलासपुर इतवारी राज, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ी एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)