IMG 20260122 WA0006IMG 20260122 WA0006

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20250717 WA0000

22 जनवरी 2026/ महासमुंद/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत भगवती इंडस्ट्रीज एवं साबू एल०पी०जी० एक्यूपमेंट प्रा०लि० बेलसोंडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी जिला रामकुमार ध्रुव, श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग डी०एन० पात्र, श्रम उप निरीक्षक बेलारसन बघेल, उपस्थित रहे।
भगवती इण्डस्ट्रीज में श्रम विभाग द्वारा संविदा श्रमिक अधिनियम, 1970, न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, के अन्तर्गत जांच/निरीक्षण किया गया। 03 ठेकेदार कार्यरत पाए गए। जिनके द्वारा लाइसेंस लिया जाना नही पाया गया। उक्त संबंध में ठेकेदारों को लाइसेंस लिये जाने हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। ओवर टाईम का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। सूचना बोर्ड प्रदर्शित नही पाया गया। जिसके संबंध में प्रबंधन एवं ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिला परिवहन विभाग की जांच में कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई। इसी प्रकार साबू एल०पी०जी० एक्यूपमेंट प्रा०लि० बेलसोंडा का निरीक्षण किया गया। श्रम विभाग की जांच में ठेकेदार नियोजित नहीं पाया गया। फैक्ट्री रोल में कर्मचारी नियोजित पाए गए। जिनका रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। इस संबंध में प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)