




5 मार्च 2026/ महासमुंद/ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध चंडी माता मंदिर घुँचापाली – बागबाहरा मे कुछ उपद्रवियों द्वारा नशे की हालात मे उत्पात मचाने का मामला सामने आया है । उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी एवं मंदिर के सेवादारों से मारपीट की है । आप को बता दे कि भालूओं के प्रतिदिन मंदिर आने के लिए प्रसिद्ध है यह चंडी पहाड़ी पर स्थित चंडी माता का मंदिर । मिली जानकारी के अनुसार 03 से 04 उपद्रवी नशे की हालत मे शाम को चंडी माता मंदिर परिसर मे पहुंचे और चाकू लहरा कर दहशत फैलाने के साथ मंदिर के पुजारी एवं सेवादारों से मारपीट की है । उसके बाद उपद्रवी वहां से फरार हो गये।पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी। सूचना के बाद बागबाहरा पुलिस उपद्रवियों की शिनाख्त करने में जुटी है । घटना के बाद भक्तों के भीड़ – भाड़ वाले चंडी माता मंदिर परिसर मे भक्तों एवं मंदिर स्टाफ मे दहशत का माहौल है ।

