Screenshot 20260308 073232 ChromeScreenshot 20260308 073232 Chrome

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

8 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर में अब दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला पुलिस द्वारा शहर में लगे कैमरों और आधुनिक तकनीक की मदद से 8 मार्च 2026 से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस के अनुसार शहर में कैमरों के माध्यम से आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) जैसी व्यवस्था लागू की जा रही है। इसमें AI टूल्स की मदद से रियल-टाइम में हेलमेट न पहनने वाले चालकों और वाहन नंबर की पहचान की जाएगी। इसके बाद वाहन मालिक के मोबाइल पर चालान का मैसेज और ऑनलाइन भुगतान की लिंक भेजी जाएगी। पुलिस ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इस व्यवस्था का ट्रायल चल रहा था, जिसमें करीब 3700 नियम उल्लंघन करने वालों की पहचान हुई, जबकि लगभग 1100 लोग एक से अधिक बार बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए। फिलहाल इन्हें जागरूक करने के लिए एक मौका दिया जा रहा है। जिला पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई “जीरो फ्रिक्शन, मैक्सिमम एक्शन” के सिद्धांत पर आधारित होगी, यानी पुलिस से किसी प्रकार की बहस या रोक-टोक के बिना सीधे डिजिटल माध्यम से चालान जारी होगा। यदि 90 दिनों के भीतर चालान का भुगतान नहीं किया गया तो मामला स्वतः न्यायालय में ट्रांसफर हो जाएगा। पुलिस के अनुसार शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर यातायात का दबाव अधिक है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 और 2025 में जिले में 476 सड़क दुर्घटनाओं में 327 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 297 लोगों की मौत हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से हुई। वहीं वर्ष 2026 के पहले दो महीनों में हुई 37 दुर्घटनाओं में 24 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 20 लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस विभाग द्वारा स्कूल, कॉलेज, साप्ताहिक हाट-बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद शहर में कई लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जा रहे हैं।

अपील

पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें और यातायात नियमों का पालन करने में सहयोग दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि घर से दोपहिया वाहन लेकर निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें, ताकि दुर्घटना और जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।पुलिस के अनुसार अप्रैल माह से सरायपाली, बसना और बागबाहरा में भी कैमरा आधारित ई-चालान व्यवस्था लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)