IMG 20260311 WA0002IMG 20260311 WA0002

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

11 मार्च 2026/महासमुंद/ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे “किसान न्याय जनसभा” अभियान के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिंदोली (झलप) में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सूरज उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा और वरिष्ठ आप नेता मुन्ना बिसेन भी मौजूद रहे। जनसभा का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी भूपेंद्र चन्द्राकर, प्रदेश सह सचिव संजय यादव और जिलाध्यक्ष राकेश झाबक के मार्गदर्शन में जिला और विधानसभा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सहित सभी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए सूरज उपाध्याय ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े कई फैसलों का असर सीधे उनकी आय और जीवन पर पड़ रहा है। पार्टी के प्रदेश सचिव संतोष चन्द्राकर ने कहा कि वर्तमान समय में किसान अपनी उपज बेचने के बाद भी भुगतान के लिए बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार किसानों के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश सह सचिव संजय यादव ने मंच संचालन करते हुए कहा कि किसानों को विभिन्न प्रक्रियाओं और नियमों के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों के हित में सरल और प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। जनसभा में जोन प्रभारी भूपेंद्र चन्द्राकर, जिला महासचिव मधुराम यादव, जिला संगठन मंत्री सकील खान सहित कई नेताओं ने भी किसानों की समस्याओं को उठाते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सुरेंद्र बिसेन, मेघा चन्द्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष टीके लाल जलक्षत्री, तुलुराम ध्रुव, पवन ध्रुव, भोलाराम निसाद, पूना राम निसाद, अगेश्वर यादव, मोहन साहू, अजय टोन्ड्रे, रामलाल ध्रुव, सीता दिवान, जितेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)