




11 मार्च 2026/महासमुंद/ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई कार्यकारिणी में महासमुंद के युवा नेता आकाश पांडेय को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए आकाश पांडेय ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। आकाश पांडेय ने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला अध्यक्ष येतराम साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया और भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिले में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

