IMG 20260316 WA0022IMG 20260316 WA0022

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

16 मार्च 2026/ महासमुंद/ जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमरी नाका में पुलिस द्वारा की गई वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से बड़ी मात्रा में नगद राशि बरामद की गई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों से नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई करते हुए कार, नगदी और मोबाइल जब्त कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा के खरियार रोड की ओर से आ रही सफेद रंग की होण्डा कार (क्रमांक OD 05 PB 2122) को जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम राजेन्द्र महानंद (27 वर्ष), निवासी मुण्डापला थाना बेलपला जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया, जबकि उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन (47 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02 डेली मार्केट कांटाबांजी थाना कांटाबांजी जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। कार की तलाशी लेने पर बीच की सीट पर रखे नीले रंग के बैग से ₹500 के नोटों के 150 बंडल (प्रत्येक में 100 नोट) मिले, जिनकी कुल राशि 75 लाख रुपये पाई गई। पूछताछ में महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि यह रकम सोना-चांदी के व्यापार से संबंधित है और रायपुर स्थित मनोहर मका एंड कंपनी तथा 60 ज्वेलर्स को देने के लिए ले जाई जा रही थी। हालांकि नगदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई करते हुए कार (अनुमानित कीमत ₹10 लाख), नगद ₹75 लाख और एक मोबाइल फोन (₹10 हजार) जब्त कर लिया। इस प्रकार कुल ₹85 लाख 10 हजार मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है। पुलिस आयकर विभाग को सूचना देकर मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)