IMG 20251220 WA0000IMG 20251220 WA0000

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

20 दिसंबर 2025/ महासमुंद/मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की जयंती आज महासमुंद कांग्रेस भवन में श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्व. मोतीलाल वोरा जी भारतीय राजनीति के एक कुशल प्रशासक, संगठन के मजबूत स्तंभ एवं कांग्रेस विचारधारा के प्रति आजीवन समर्पित नेता थे। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास, सुशासन एवं सामाजिक समरसता को नई दिशा दी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि स्व. वोरा जी का पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा को समर्पित रहा। उनका व्यवहार सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायी था। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महासमुंद के जिला जेल का लोकार्पण, और महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय का भूमिपूजन स्व.वोरा जी के मुख्यमंत्री काल में किया गया। महाविद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में महासमुंद जिला में एक बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के आलोक चंद्राकर उपाध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़, एवं संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस,खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष एवं पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, ढ़ेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष,दाऊलाल चंद्राकार सदस्य बीज अनुसंधान केंद्र छत्तीसगढ़ शासन,सेवनलाल चंद्राकार,हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष, प्रदीप चंद्राकर महामंत्री,गौरव चंद्राकर महामंत्री,गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री,अमन चंद्राकर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,हर्षित चंद्राकर महामंत्री, नीतेंद्र बैनर्जी सेवादल जिलाध्यक्ष,तुलसी साहू,भरत सिंह ठाकुर,सुनील चंद्राकर,तबरेज खान,शत्रुघन साहू,मनोहर ठाकुर,अनुराग चंद्राकर, गोपीचंद तारक,बसंत चंद्राकर,लोकेश मांझी,सिद्धांत साहू, सुरेन्द्र सिंग ठाकुर,सागर डोंगरे,प्रकाश ढीढी,भानु सोनी,पुरुषोत्तम दास कोसले एवं अन्य पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्व. मोतीलाल वोरा के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)