IMG 20251222 WA0002IMG 20251222 WA0002

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20250717 WA0000

22 दिसम्बर 2025 / महासमुंद/ स्वान यूथ क्लब महासमुंद द्वारा रविवार को गौ सेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और पशु संरक्षण के लिए समर्पित एक विशेष गौ सेवा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोहिया चौक, महासमुंद से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मचेवा ग्राम तक संपन्न हुआ। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ गौ सेवा कार्यों में भाग लिया एवं समाज में करुणा, सेवा और संरक्षण का संदेश दिया।

स्वान यूथ क्लब के अध्यक्ष निलेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के प्रमुख पदाधिकारी — उपाध्यक्ष अनुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हिमांशु साहू, सचिव एवं मीडिया प्रभारी ग्रंथ चोपड़ा, तथा सह सचिव साहिल शर्मा भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

क्लब के सदस्य लक्ष्य यादव, गुलशन चंद्राकर, भविष्य चंद्राकर, आनंद साहू, लकी, डेविड, नागेंद्र और सुधीर यादव, ने भी अपनी सेवाएँ एवं सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अध्यक्ष निलेश तिवारी ने बताया कि स्वान यूथ क्लब लगातार सामाजिक कार्यों और पशु सेवा जैसे अभियानों के माध्यम से लोगों में सद्भाव और जागरूकता फैलाने के लिए तत्पर है। उन्होंने सभी सदस्यों के समर्पण और प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए आगे भी समाजसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस पहल की स्थानीय नागरिकों एवं गौ-सेवा समितियों ने सराहना की और स्वान यूथ क्लब को समाज सेवा का प्रेरणास्रोत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)