




3 जनवरी 2026/महासमुंद जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर ओंकारबंद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है । गुस्साये ग्रामीणों ने हादसे के बाद चक्काजाम कर दिया । चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पुलिस वहां पहुंचकर लोगो को समझाने मे जुटी थी । दरअसल महासमुंद से पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GT 5630 एल पी जी सिलेंडर लेकर बागबाहरा जा रही थी । वाहन तेज होने के कारण सड़क क्रास कर रहे अशोक कुमार विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ओंकारबंद को ठोकर मार दी । जिससे अशोक सिर के बल सड़क पर गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । मृतक गरीब परिवार से है । वाहन चालक दुर्घटना के बाद वाहन को खल्लारी थाना मे खड़ी कर दिया । उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया । सूचना पर बागबाहरा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजन को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी ,तब जाकर ग्रामीणों ने चक्काजाम जाम समाप्त किया ।
ओंकारबंद के सरपंच दुष्यंत चन्द्राकर ने बताया कि ये वाहन आये दिन तेज रफ्तार में यहां से गुजरती है । जिसपर कोई कार्यवाही नही होने से ये हादसा हुआ है ।
नायब तहसीलदार ने तत्काल 25 हजार की मदद करने के पश्चात जांच कर कार्यवाही किये जाने की बात कही ।
गौरतलब है कि चक्काजाम जाम लगभग पौन घंटे रहा ।

