




4 फरवरी 2026/ महासमुंद जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक युवक की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने है । वारदात के बाद जंहा आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया ,वही पुलिस बी एन एस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि प्रार्थी किशन लाल साहू ग्राम कोसरंगी ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि गांव का नकुल साहू ( आरोपी) उम्र 33 साल ग्राम कोसरंगी पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसके भतीजे मृतक वाकेश साहू उम्र 27 साल कोसरंगी को डंडे एवं ब्रिक्स ईट से सिर में मारकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामला दर्ज आगे की कार्यवाही की जा रही है । मृतक रोजी मजदूरी करता था और आरोपी पलंबर का काम करता है ।

