20260204 19204920260204 192049

IMG 20250131 WA0001

IMG 20250718 WA0002

WhatsApp Image 2025 10 30 at 7.51.09 AM

IMG 20260129 WA0002(1)

IMG 20250717 WA0000

4 फरवरी 2026/छत्तीसगढ राज्य विद्युत मंडल के गठन का 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत रजत जयंती महोत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन प्रदेश मे किया जा रहा है, इसी कड़ी में यह आयोजन आज शासकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज महासमुंद में भी किया गया। उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद हरबंश सिंग ढिल्लो उर्फ नानू भाई महासमुंद, प्रदेश मत्री भाजपा अरविन्द प्रहरे, समाज सेवक धर्मेन्द्र महोबिया, भाजपा नेता शरद मराठा व नईम खान, पोलिटेकनीक महाविघालय की प्रचार्या श्रीमती चन्द्रिका विश्वकर्मा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वाय. के. मनहर एवं कार्यपालन अभियंता पी.आर. वर्मा उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में उपस्थित अतिथियो का पुष्प गुच्छ व गुलाल चंदन से स्वागत अभिनंदन किया गया। आयोजन के दौरान पॉलिटेक्नीक कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, साथ ही छात्र-छात्राओं के मध्य चार विधाओ मे भाषण, निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्टता के आधार पर प्रत्येक विधाओ के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। शेष छात्र छात्राओ को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कार्यकम के दौरान टेलीविजन के माध्यम से विद्युत विकास का सफरनामा विडियो दिखाया गया। इस दौरान रजत जयंती महोत्सव के आयोजन को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल ने सभी को छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव की बधाई प्रेषित करते हुये कहा कि विभाग की अथक परिश्रम, प्रयास, मेहनत का परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश में 24 घण्टा विद्युत विभाग के विभिन्न सेवाओ से लोग लाभान्वित हो रहे है। यह एक ऐसा विभाग है जो सरकार के कार्य दिन रात करने मे लगे रहते है, क्योकि इन्हें प्रदेश के उपभोक्ताओ की प्रकाशमय जीवन की चिन्ता रहती है।कार्यक्रम का सफल संचालन में शासकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज के प्रचार्या श्रीमती चन्द्रिका विश्वकर्मा, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता पी.आर. वर्मा,पॉलिटेक्नीक कॉलेज के व्याख्याता एवं बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियो का विशेष सहयोग रहा। कार्यकम का संचालन व्याख्याता डॉ. लक्ष्मीकांत कराल एवं व्याख्याता नीलकमल साहू के द्वारा किया गया। विद्युत विभाग से अनुभाग अधिकारी राजेश देवागंन द्वारा छत्तीसगढ राज्य विद्युत मंडल द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं व कार्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। अंत में आभार व्यक्त अधीक्षण अभियंता वाय. के. मनहर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

2024 © Website Owned & Copyright by newsmanch.co.in | Themeansar | This Portal is Developed by Saurabh Prasad (Currently Working as a Freelancer & Associate Project Engineer at IIT Guwahati)